सीनियर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश सक्सेना। स्रोत: एसोसिएशन
शाहजहांपुर। सीनियर टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता केसी खन्ना की देखरेख में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता अमरीश सक्सेना को एसोसिएशन का अध्यक्ष और मोहन मेहरोत्रा को सचिव चुना गया।
अधिवक्ता एसपी गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को सह-सचिव, मनोज खन्ना को कोषाध्यक्ष, सुधीर अग्रवाल को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया। अध्यक्ष अमरीश ने कहा कि बरेली और शाहजहांपुर के जीएसटी अधिकारियों के साथ वार्ता कर व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान करवाया जाएगा।
इसके साथ ही एक शैक्षणिक समिति का गठन हुआ। इसमें एसपी गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके अलावा मोहन मेहरोत्रा व सुधीर अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी गुप्ता ने जीएसटी तथा आयकर से संबंधित संशोधनों पर विचार किए जाने की बात कही।
सीनियर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश सक्सेना। स्रोत: एसोसिएशन