फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 प्रत्याशियों के बीच छह सीटों पर होगा घमासान

Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
नामांकन पत्र वापसी और ‌च‌िनह आवंटन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को शहर और तिलहर विधानसभा के दो-दो और कटरा व पुवायां क्षेत्र के एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। इस तरह जिले की सभी छह सीटों पर अब कुल 71 उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना तय है। इन प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव आयोग से अनुमन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए। उम्मीदवारी का दावा वापस लेने वालों में तिलहर विधानसभा क्षेत्र से रालोद के अब्दुल कादिर अली और निर्दलीय सत्यपाल सिंह, शहर विधानसभा क्षेत्र से नैतिक पार्टी सुशांत बाथम और निर्दलीय राजीव सक्सेना, कटरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अभय प्रताप सिंह और पुवायां क्षेत्र से निर्दलीय नत्थूराम शामिल हैं। खास यह है कि शहर विधानसभा क्षेत्र से राजीव सक्सेना दूसरे नाम निर्देशन पत्र के आधार पर सिने अभिनेता सर्व समभाव पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया चुनाव आयोग से निर्धारित समय के अनुसार सुबह दस बजे आरंभ हो गई और अपरान्ह तीन बजे तक चली। दोपहर एक बजे तक शहर, तिलहर और पुवायां विधानसभा क्षेत्र के पांच उम्मीदवार नाम वापस ले चुके थे। सबसे अंत में कटरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभय प्रताप नाम वापस लेने कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव चिन्होें का आवंटन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

अब नहीं रखी जाएगी डबल ईवीएम 
नाम वापसी के बाद तिलहर विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर ईवीएम की डबल बैलेट यूनिट रखे जाने की आशंका समाप्त हो गई। बता दें कि तिलहर विधानसभा क्षेत्र से 16 और कटरा सीट से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच में कटरा क्षेत्र के चार उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए, लेकिन तिलहर सीट के सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अधिकारियों को यह आशंका सताने लगी कि तिलहर क्षेत्र से कोई नाम वापस नहीं होने की दशा में वहां के बूथों पर दोहरी बैलेट यूनिट रखनी पड़ सकती है क्योंकि एक यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए जाने संभव हैं। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से दो नाम वापस होने के बाद वहां अब 14 प्रत्याशी शेष बचे हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशी: एक नजर
131 कटरा विधानसभा क्षेत्र: राजीव कश्यप-बसपा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस-भाजपा, राजेश यादव-सपा, संजीव मिश्रा, वेदराम, सूरज पाल, विविध कुमार सिंह, राजकुमार, छोटे लाल, किशन पाल, दिनेश कुमार कुशवाहा, जयवीर सिंह-राष्ट्रीय जनाधार पार्टी और सुनीता देवी-महान दल सहित कुल 13 प्रत्याशी।
विज्ञापन

132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र: नीरज मौर्य-बसपा, मनोज कश्यप-भाजपा, शरदवीर सिंह-सपा, अकील सिद्दीकी, राम प्रकाश, भारत भूषण, आशाराम, जगपाल, जयश्री-लोकदल, अमित प्रियदर्शी-रालोद सहित कुल 10 प्रत्याशी।
133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र: अवधेश वर्मा-बसपा, रोशन लाल वर्मा-भाजपा, अनीस कुमार सिंह, डॉ. रागिनी सिंह, प्रदीप यादव, राकेश कुमार, प्रमोद यादव, हरिश्चंद्र, राजेश यादव, जितिन प्रसाद-कांग्रेस, अरुणा देवी, सुखवीर सिंह-लोकदल, शुभम शर्मा-शिवसेना, रमेश पाल सहित कुल 14 प्रत्याशी।
134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र: चेतराम पासी-भाजपा, धाीरेंद्र प्रसाद, शकुंतला देवी-सपा, गुरुवचन लाल-बसपा, अरुण कुमार, बुद्धा प्रसाद, कंधई लाल, चंद्रकला, रजनीश कुमार, राकेश कनौजिया-लोकदल, महेंद्र पाल सहित कुल 11 प्रत्याशी।
135 शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र: हाजी असलम खां-बसपा, अनिल कुमार सिंह, सुरेश कुमार खन्ना-भाजपा, तनवीर खां-सपा, मनीष चंद्र, किशन लाल, संजय कुमार, हीरालाल शुक्ला, रोहित दीक्षित, गौरव, लोकेश श्रीवास्तव, सर्वेश वर्मा, राजीव सक्सेना-सर्व संभाव पार्टी सहित कुल 13 प्रत्याशी।
136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र: रिजवान अली-बसपा, राममूर्ति सिंह वर्मा-सपा, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मानवेंद्र सिंह-भाजपा, गुरुदयाल, रूपा-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कुबेर सिंह-महान दल, ओमकार सिंह वर्मा-लोकदल, प्रताप सिंह सहित कुल 10 प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें