फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमोनिया गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक हुआ घायल

Sat, 25 Oct 2025 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराया टैंकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बरेली की ओर से शाहजहांपुर जा रहा अमोनिया गैस से भरा टैंकर शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा तिलहर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। गनीमत रही कि गैस लीक नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव पलकड़ी निवासी संजीव राजस्थान से अमोनिया गैस लेकर कृभको जा रहे थे। शनिवार सुबह छह बजे हाईवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराकर टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक संजीव घायल हो गए।

भीड़ के चलते हाईवे पर एक साइड में वाहनों की रफ्तार थम गई। ग्रामीणों ने नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को हटाया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि गैस लीक नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी
तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों ने एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी को सीएचसी तिलहर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मोहल्ला सितारगंज निवासी सानू शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पूर्वी भक्सी तिराहे के पास निगम कार्यालय के सामने हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने के कारण सानू के सिर में गंभीर चोट आई।

बाइक फिसलने से गिरा युवक 
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव जिगनिया निवासी जयवीर तिलहर से जैतीपुर मार्ग पर बाइक से घर जा रहे थे। गांव खैरपुर के पास बाइक फिसलने से जयवीर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें भी तिलहर सीएचसी लाया गया। तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी उवैस हाईवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट न पहनने के कारण उवैस के सिर पर गहरी चोट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें