मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी विजय कुमार सक्सेना की पुत्री नेहा चंद्रा जी टीवी पर प्रसारित होने वाले नए धारावाहिक अम्मा में दिखाई देंगी। विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी को नए धारावाहिक अम्मा में अभिनय करने का मौका मिला है। यह सीरियल 25 जून से शुरू हो रहा है। सप्ताह में दो दिन (शनिवार और रविवार) रात साढ़े दस बजे से इसका प्रसारण होगा। इसके मुख्य कलाकारों में उर्वशी शर्मा, शहवर अली, अमन वर्मा, नवाब शाह, दीपराज राना, सोनाली सिंह शामिल हैं। धारावाहिक की कहानी1950 से 1980 के दशक की है, जो प्रख्यात गॉड मदर जेनाबाई दुरावली पर केंद्रित है। नेहा इस धारावाहिक में डॉन अमन वर्मा की पत्नी लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं।