फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सख्ती के बाद मेडिकल कॉलेज में नजर नहीं आईं एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद शनिवार को अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस नजर नहीं आईं। सुरक्षा गार्डों ने एंबुलेंस को भीतर नहीं जाने दिया। वहीं, सीएमएस ने भी अस्पताल परिसर और वार्डों का औचक निरीक्षण कर संदिग्ध हालात में घूम रहे लोगों को बाहर कराया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस की आवाजाही को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हुए थे। निजी एंबुलेंस के चालक गेट के बाहर एंबुलेंस खड़ी कर वार्डों में घूमते रहते थे और मरीजों और तीमारदारों से मनमाने दाम वसूलते थे। इसे लेकर सीएमएस डॉ. सरोज कुमार और प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सख्ती की। उन्होंने सुरक्षा गार्डों को हिदायत दी कि कोई भी निजी एंबुलेंस अस्पताल परिसर में न आए। यदि आई तो पुलिस के सुपुर्द कर सीज कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि निजी एंबुलेंस किसी भी दशा में अस्पताल परिसर में आने नहीं दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें