रोगियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध 102 एंबुलेंस के ड्राइवर एंबुलेंस का निजी लाभ के लिए उपयोग करने में लगे हैं। बुधवार को पुवायां में एक एंबुलेंस ड्राइवर को एंबुलेंस सवारियां बिठाते देखे पुलिस ने टोका तो वह भाग निकला। बंडा अस्पताल की 102 एंबुलेंस बुधवार शाम किसी रोगी को लेकर पुवायां आई थी। लौटते समय ड्राइवर यहां राजीव चौक पर सवारियां भरने लगा। इससे वहां जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस चालक को टोका तो वह एंबुलेंस लेकर मौके से भाग निकला।