फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, सिपाही की मौत, पशु चिकित्सक और चालक घायल

Tue, 30 Jun 2026 01:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक से पशु विभाग की एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार सिपाही विकास सांगवान की मौत हो गई। पशु चिकित्सक और चालक घायल हुए हैं।   
विज्ञापन
सिपाही विकास सांगवान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सोमवार रात पशु विभाग की एक एंबुलेंस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार मीरानपुर कटरा थाने के सिपाही विकास सांगवान, वेटरनरी चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में सिपाही विकास सांगवान की मौत हो गई।

विज्ञापन


तिलहर की सीओ इशिका सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। एंबुलेंस को अनिल चला रहा था, जबकि सिपाही और चिकित्सक बैठे हुए थे। अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। मीरानपुर कटरा कस्बे से थोड़ा पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

बरेली के निजी अस्पताल में सिपाही ने तोड़ा दम 
सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी लेकर आई। कांस्टेबल विकास सांगवान को बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा के रहने वाले थे विकास 
28 वर्षीय सिपाही विकास सांगवान हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम थाना क्षेत्र के गांव संडवा के रहने वाले थे। 23 अक्तूबर 2020 में वह यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को मीरानपुर कटरा थाने में तैनात किए गए थे।

सिपाही का परिवार सदमे में 
विकास के परिवार में पत्नी बूनीता और ढाई साल की मासूम बेटी हैं। चार वर्ष पहले ही उनका विवाह बूनीता से हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल था, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
चाचा विष्णु ने बताया कि विकास तीन भाइयों में मंझले थे। वह बेहद मिलनसार थे। कटरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें