शाहजहांपुर। वेदांत सामाजिक सांस्कृतिक सोसायटी के बैनर तले मंगलवार की शाम को गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक अ काइंड ऑफ प्रेगनेंसी का मंचन किया गया। रंगकर्मियों ने अपने पात्रों के साथ न्याय करते हुए दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
नाटक में दिखाया गया कि नायिका अनीता में गर्भवती होने के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो वह सपनों का ताना-बाना बुनने लगती है। एक सुंदर सुखद कल को जीने की चाहत लिए जब उसे पता चलता है कि वो गर्भवती नहीं है बल्कि उसके पेट में ट्यूमर है। अब उसके पास सिर्फ दो महीने का समय बचा है। तब अनीता निश्चय करती है कि वो ये दो महीने जिंदगी को जिएगी। भावनाओं के विभिन्न पहलुओं को समेटे नाटक में दर्शक बार-बार भावविभोर होते रहे। नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी शादान खान ने किया। योगेश सोमन द्वारा लिखित नाटक में ऋषीकांत ऋषी, प्रिया रॉय, शादान खान, मोहम्मद अर्सलान खान, विशाल तिवारी, संजना सक्सेना, सोनू सक्सेना, करन कुमार, कपिल देव, हर्ष कुमार, सौभाग्य विवेक, अभिषेक कुमार (बीएनए). नीरज सिंह, दिव्य श्रीवास्तव, विशाल जावरानी, विक्रम टिकैत, अंश वर्मा, वरुण सिंह ने अभिनय किया।