फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुलिस चौकी के समीप आंबेडकर प्रतिमा का अपमान, लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 30 May 2026 01:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में बिरियागंज पुलिस चौकी के पास पार्क में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। रात में किसी शरारतीतत्व ने प्रतिमा पर अशोभनीय माला डाल दी। सुबह जब लोगों की जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में बिरियागंज चौकी के पास स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का शरारतीतत्व ने अपमान किया। उसने प्रतिमा पर अशोभनीय माला डाल दी। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन




हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम जीत सिंह राय सिंह, सीओ इशिका सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की ओर से टैंकर को बुलवाकर प्रतिमा की साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों से आरोपी को चिह्नित कर लिया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें