फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद द्वार मैदान में अमर उजाला ट्रेड फेयर शुरू

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला ट्रेड फेयर।
विज्ञापन
जनपदवासियों के मनोरंजन और होली जैसे त्योहार की खरीददारी को देखते हुए अमर उजाला ट्रेड फेयर रविवार को शुरू हो गया। मेला का उद्घाटन प्रमुख उद्यमी विजय कुमरा ने श्री गणेश का पूजन कर किया। टाउनहाल स्थित शहीद द्वार मैदान में शुरू हुए मेला में लजीज व्यंजनों से युक्त फूड जोन के साथ ही आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। बच्चों के लिए छोटे झूले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं विशाल मैदान में क्रॉकरी, सजावटी आइटम, परदे, तकिया, कुशन, साड़ियां, सूट, श्रंगार सामग्री, अचार-मुरब्बा, जड़ी बूटियां, पापड़, दालमोठ, रेडीमेड गारमेंट्स, लेडीज पर्स, किचन उपकरण, खिलौने, सोफा, फर्नीचर, लकड़ी के झूले, जूते-चप्पल, परफ्यूम, वाइपर आदि के स्टाल त्योहारी जरूरतों को पूरा करेंगे। मेले का उद्घाटन दोपहर बाद करीब चार बजे प्रमुख उद्यमी विजय कुमरा ने किया। उद्घाटन से पहले ही मेला में उमड़े ग्राहकों ने जमकर खरीददारीे की। खासतौर पर महिलाओं ने जरूरत के हिसाब से घरेलू आइटम की खरीददारी की। बच्चों ने भी खेल-खिलौने खरीदकर झूलों का आनंद लिया। उद्घाटन अवसर पर मेला के सहयोगी जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी रेजीडेंशियल स्कूल के निदेशक डॉ. आशीष मैसी, वेंकटेश्वर ओपेन यूनिवर्सिटी के हीरालाल शुक्ला, एरा मिड ब्रेन एकेडमी के यासीन मलिक, सिद्धि विनायक हॉडा शोरूम के स्वामी नवनीत पाठक आदि भी मौजूद रहे। मेला प्रभारी रजनीश मलिक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें