फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में सुस्त हुई ब्राडगेज और दोहरीकरण की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानसून के साथ शाहजहांपुर-पीलीभीत आमान परितर्वन और रोजा-सीतापुर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। सीतापुर रूट पर दोहरीकरण के साथ रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी चल रहा है। मानसून खत्म होने के बाद काम में तेजी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच करीब 85 किमी रेल रूट को ब्राडगेज में तब्दील किया जा रहा है। अब तक यह रेल लाइन पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आती थी। करीब पांच महीने पहले ही इसे उत्तर रेलवे में मर्ज किया गया था। शाहजहांपुर-बीसलपुर के बीच करीब 47 किमी के इस रेल रूट को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए रेलवे 240 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट की कुल लंबाई करीब 85 किमी है। बीसलपुर-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज लाइन बिछाने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। बीसलपुर-शाहजहांपुर के बीच पर पुल, पुलिया निर्माण, मिट्टी का काम, पैदल पुल और अंडरपास का काम भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। इस बीच मानसून आने की वजह से काम की रफ्तार यहां धीमी हो गई है। इधर, रोजा-सीतापुर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का काम भी मानसून में धीमा हुआ है। 86 किमी के इस रेल रूट पर अभी एक लाइन है। ऐसे में बाया सीतापुर होते हुए आने-जाने वाली ट्रेन कई बार लेट हो जाती हैं। दोहरीकरण के साथ इलेक्ट्रिफिकेशन का काम मई 2018 में शुरू हुआ था। सीतापुर से मैगलगंज तक रेल लाइन बिछाने का काम हो चुका है। शाहजहांपुर से मैगलगंज के बीच मिट्टी, पत्थर आदि का काम चल रहा है। यहां भी मानसून ने काम की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
काम काफी हद तक पूरे हो गए हैं। मानसून में निर्माण और मिट्टी के कार्य प्रभावित होना आम बात है। जो भी काम हमारे रेल खंड के अंतर्गत आते हैं उनको समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रॉकी तुहर, सहायक मंडलीय अभियंता
श्रमजीवी की बत्ती गुल, यात्रियों ने हंगामा किया
शाहजहांपुर। अप 12351 श्रमजीवी एक्सप्रेस की बिजली गुल होने पर सोमवार रात यात्रियों ने शाहजहांपुर स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही। श्रमजीवी एक्सप्रेस सोमवार रात करीब 12 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची थी। जनरल कोच के यात्री यहां प्लेटफार्म पर आ गए। कोच की बिजली गुल थी। यात्रियों का आरोप था कि पिछले स्टेशनों पर उनको बार-बार अगले स्टेशन पर बिजली चालू होने का भरोसा दिया गया। अब तक बिजली चालू नहीं हुई है। यहां यात्रियों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें