फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे रोपने के साथ उनको जीवित रखने का भी करें इंतजाम : खन्ना

विज्ञापन
तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधरोपण जन अभियान-2024 का शनिवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहवेगपुर ग्राम के पीछे निर्माणाधीन पलिया बाइपास मार्ग के पास पौध रोपकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की सार्थकता तभी है जब हम सभी पौध लगाने के साथ ही उसको जीवित रखने का भी इंतजाम करें।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 55 लाख 49 हजार 801 पौधे लगाने लक्ष्य है। महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, डीएफओ गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
वित्त मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय प्रथम कैंट में भी पौधरोपण किया। उत्तर प्रदेश शासन, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार तृतीय ने गन्ना शोध अतिथि गृह एवं नगरिया मोड़ स्थित पुलिस चौकी में पौधरोपण किया। डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा समेत तमाम अधिकारियों ने बरेली मोड़ स्थित शहीद भगत सिंह पार्क व केंद्रीय विद्यालय प्रथम कैंट में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विकासखंड ददरौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में बच्चों ने अपनी अपनी मां के नाम पर पौधरोपण किया। जिला गंगा समिति के बैनर तले नेहरू युवा केंद्र, युवा सर्वकल्याण समिति उत्तर प्रदेश एवं मानवता वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एसपी कॉलेज में पौधरोपण किया गया।
-
सहकारिता विभाग की ओर से रोपे गए 11250 पौधे
शाहजहांपुर। सहकारिता विभाग की ओर से जिले की सभी 115 पैक्स, 36 संघों, चार क्रय विक्रय समितियों, डीसीडीएफ कंज्यूमर फोरम तथा जिला सहकारी बैंक की समस्त 22 शाखाओं की ओर से 11250 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि प्रकृति की सेवा मां की सेवा करने जैसा है। संवाद
-
तमाम लोगों ने लगाया मां के नाम का पौधा
पुवायां। विधायक चेतराम ने गांव हरदुआ और हरना जमीने नगरा में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। तहसील परिसर में उप निबंधक शैलेन्द्र कुमार, अधिवक्ता देवेश गुप्ता, अखिलेश मिश्रा और वनकर्मियों ने पौधरोपण किया। संवाद

प्रमुख सचिव ने बरेली मोड़ पर रोपा पौधा

तिलहर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन भू तत्व विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ बरेली मोड़ पुलिस चौकी पहुंचकर पौधरोपण किया। तहसील कार्यालय परिसर में एसडीएम अंजलि गंगवार सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। संवाद





विधायक ने हरियाली की बताई अहमियत

कांट। शनिवार को विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कुर्रियाकलां और अरुआ खानपुर सहित कई गांवों में भ्रमण कर पौधरोपण किया। नगर पंचायत परिसर में अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने पौधरोपण किया। संवाद


कटरा में कई जगह हुआ पौधरोपण

मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वार्ड सदस्य जावेद खां, फैय्याज कुरैशी, अरविंद सिंह चौहान, दानिश कुरैशी व सुरेन्द्र गंगवार सहित ईओ कल्पना शर्मा ने फल एवं छायादार पौधे लगाए। हुलासनगरा पुलिस चौकी परिसर में इंस्पेक्टर गौरव त्यागी, क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, प्रेमवीर सिंह आदि ने पौधरोपण किया। संवाद


मिर्जापुर मे ब्लाॅक प्रमुख ने किया पौधरोपण
मिर्जापुर। ब्लाॅक परिसर एवं अस्तोली गांव में ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने पौधरोपण कर वृक्षों का संरक्षित करने की अपील की। तहसील परिसर में एसडीएम महेश कुमार कैथल व तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने पौधे लगाए। संवाद

सीएमओ ने पौधारोपण किया



शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत पौधारोपण किया। वित्तीय वर्ष 5549801 पौधे रोपने के लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग को 20074 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। महकमे ने लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है। सीएमओ ने प्रत्येक ब्लॉक को 1340 का लक्ष्य दिया गया। संवाद

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

तिलहर तहसील में वृक्षारोपण करती एसडीएम अंजलि गंगवार। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें