शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव में 400 से अधिक मतदान कार्मिकों की बैंक डिटेल गलत होने की वजह से उनके खाते में प्रशिक्षण और चुनाव ड्यूटी का भत्ता नहीं पहुंच पाया है। एडीएम ने कार्मिकों को तीन दिन के अंदर कोषागार में पासबुक की स्पष्ट फोटोकाॅपी जमा करने के निर्देश दिए।
लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके साथ ही चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी। 400 से अधिक मतदान कार्मिकों के बैंक खाते की डिटेल में कमी होने की वजह से उनका भुगतान नहीं हो पाया है। भेजी गई रकम कोषागार में वापस आ गई है। मतदान कार्मिकोें को समय से उनके प्रशिक्षण और ड्यूटी का भत्ता देने के प्रयास प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिन कार्मिकों के खाते में प्रशिक्षण और चुनाव ड्यूटी का भत्ता नहीं पहुंचा। वे अपने बैंक खाते की पासबुक की स्पष्ट कापी तीन दिन के अंदर कोषागार में जमा कर दें, जिससे उनके पारिश्रमिक का भुगतान किया जा सके।