फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनियमितता बरतने का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने जाते आजाद अ​धिकार सेना के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजाद अधिकार सेना ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन एवं भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बावजूद कई पात्र लाभार्थियों को विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है। वर्ष 2025 के भी अनेक सत्यापित आवेदन आज तक लंबित पड़े हैं। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
15 दिनों में फिर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान शैलेश कुमार, भारती देवी, शिवदेवी, शिल्पी, मुस्कान, नीलम आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें