फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, निलंबन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नबियापुर गांव निवासी उमेश (26) की मौत के मामले में भाई सर्वेश ने एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण को दिए पत्र में बिरसिंहपुर चौकी के दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उमेश पर गांव के राममूर्ति ने सोलर प्लेट चोरी का झूठा आरोप लगाया था। दरोगा ने उमेश के साथ मारपीट की और छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये लिए। इस मामले में पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

सर्वेश ने बताया कि उमेश बुधवार को लापता हो गए थे। देर रात उनका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद सर्वेश ने गांव के राममूर्ति, उनके बेटे अशोक, देवेंद्र, प्रेमचंद और सत्यभान के खिलाफ मारपीट कर उमेश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अशोक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अशोक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को रटा पुल पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया था। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। अशोक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें