फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोल्हूगाढ़ा में आग से पांच घरों का सारा सामान राख

Tue, 18 Jun 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। गांव कोल्हूगाढ़ा में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे एक चक्की और पांच घर चपेट में आ गए। जिससे सभी घरों में अनाज, नकदी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में रमन और रामविलास के घर आसपास है। दोनों के घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने पहले रमन के घर को चपेट में लिया। ऐसे में घर में मौजूद रमन की पत्नी पूनम देवी और बुआ विशुन्ना देवी ने भागकर जान बचाई।
आग से रमन के घर में ई-रिक्शा खरीदने के लिए रखे 1.40 लाख रुपये, 30 क्विंटल गेहूं, धान, चार क्विंटल सरसों, एलईडी, इन्वर्टर सहित सारा घरेलू सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसने रामविलास के घर को भी चपेट में ले लिया। रामविलास की आटा चक्की, धान कुटाई का सेलर भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

आग लगने से रामविलास के घर में रखे 20 हजार रुपये, चक्की सहित पूरा प्लांट, गेहूं, धान, टीवी, इन्वर्टर सहित सारा समान जल गया। रामविलास के दिव्यांग भाई रामपाल की झोंपड़ी में रखे छह क्विंटल गेहूं भी जल गए।
बाद में तेज हवा के कारण आग पड़ोस के रामाधार, रामाधार के पुत्र उत्तम और ध्रुव के घरों तक जा पहुंची। यहां 20 हजार रुपये, एक बाइक, अनाज, बैटरी, इन्वर्टर सहित सारा घरेलू सामान जल गया। इधर, गांव के ही कमल कुमार के घर भी आग लगने से अनाज, इन्वर्टर, बैटरी सहित तमाम सामान जल गया।
गांव के लोगों ने दो पावर स्प्रे मशीन, पंपिग सेट चलाकर और बाल्टियों से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पाकर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। बाद में पुवायां से फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची। आग लगने की जानकारी पाकर नायब तहसीलदार अमित कुमार, कानूनगो रामप्रसाद, लेखपाल परवेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि पीड़ितों को जल्द ही मदद दी जाएगी।

-

बेहोश हुई रमन की पत्नी पूनम
आग लगने से हुए नुकसान को देखकर रमन की पत्नी पूनम देवी बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने बमुश्किल उनको संभाला और निजी डॉक्टर से इलाज कराया। पूनम ने लोगों को जले हुए रुपये भी दिखाये। उन्होंने थाना प्रभारी को भी नुकसान की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है।


राज्यसभा सांसद ने दिए मदद के निर्देश
कोल्हूगाढ़ा में आग लगने की जानकारी पाकर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार भी गांव पहुंचे और पीड़ितों से नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ितों को हरसंभव मदद दिलवाई जाएगी। सांसद ने नायब तहसीलदार से कहा कि पीड़ितों को उचित और जल्द मदद दी जाए, जिससे परेशान लोगों को राहत मिल सके।

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

गांव कोल्हूगाढ़ा में आग से जल रहा घर। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें