फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, दरोगा और कांस्टेबल को पीटा

Tue, 18 Jun 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिंधौली पुलिस की गिरफ्त में मारपीट के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सिंधौली। नाली के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दरोगा और सिपाही को लाठी से पीट दिया। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बिजलीखेड़ा में दो पक्षों के मध्य नाली को लेकर रविवार को मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के हरिसरन की तहरीर पर शिवरतन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सिंधौली थाने के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार को वह और सिपाही अभिषेक कुमार व पुष्पेंद्र ईद-उल-अजहा के चलते गश्त पर थे, तभी सिपाही अभिषेक के मोबाइल पर कॉल आई जिसमें गांव बिजलीखेड़ा के रहने वाले हरिसरन के भाई ने विरोधी शिवरत्न पक्ष द्वारा हमले की आशंका जताते हुए मदद मांगी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस को देखते ही शिवरत्न पक्ष के लोग हमलावर हो गए। हमलावर पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने दरोगा और सिपाहियों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। हमले में दरोगा गौरव के हाथ और कमर में चोटें आईं। उनकी नेमप्लेट तोड़ दी। सिपाही अभिषेक को लाठी-डंडे से काफी मारा और साथ में आए सिपाही योगेंद्र के शरीर में भी काफी चोटें आईं हैं। पुलिसकर्मी जान बचाकर किसी तरह थाने पहुंचे।
पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने शिवरतन, ओमकार, सुरेश, मनोज, रमेश, अनुज, गुलशन, आदेश कुमार, रानी देवी, अनीता, अर्चना, प्रेमकुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, रुची, माधुरी, निर्मला, शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मनोज, रमेश, अनुज, अनीता, अर्चना, प्रेमकुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, माधुरी, निर्मला, रुची और रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें