फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का मुखिया चुनने को सब निकले घर से

Sun, 29 Nov 2015 12:36 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरी और धुंध के बीच मतदाताओं ने प्रधान चुनने को दिलचस्पी दिखाई। सिंधौली के गरहा गांव में रात पौने आठ बजे तक मतदान हुआ। कुल 76.56 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 78.99 फीसदी मतदान खुटार ब्लॉक में हुआ, जबकि सबसे कम 74 फीसदी मतदान बंडा ब्लॉक में हुआ। इस ब्लॉक में कुल 78.15 फीसदी मतदान हुआ जबकि पुवायां में 76.29 फीसदी वोट पड़े। छिटपुट घटनाओं को छोड़ चारों ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की भांति इस बार भी गांवों के बूथों पर नाबालिग वोटर मतदान के लिए पहुंचे। लेकिन इस बार पहले से ही सतर्क पुलिस-प्रशासनिक टीमों ने ऐसे संदिग्ध वोटरों को कतार से अलग हटाया। उन्हें हिरासत में लेकर मतदान खत्म होने तक थाने में बिठाए रखा। चारों ब्लॉकों में करीब तीन दर्जन ऐसे वोटर बूथों से पकड़े गए।
सिंधौली ब्लॉक के मिश्रीपुर बुजुर्ग, कटिया बुजुर्ग और पिलखना गांव में सायं करीब छह बजे तक मतदान चला। उसके बाद वहां से पोलिंग पार्टियां मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची फोर्स के साथ लौटीं। इसी ब्लॉक के खंडसर, पिलखना आदि में दिन में एक प्रत्याशी के पक्ष में दबंगई की सूचना पर तत्काल फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर हालात को संभाला। ग्राम कुतुआपुर में भी हंगामे की सूचना मिलने पर तुरंत अधिकारियों ने डेरा डाला। दूसरी ओर पुवायां ब्लॉक के ककरौआ में बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और क्लस्टर मोबाइल टीमें मौके पहुंचकर हंगामे पर उतारू लोगों को खदेड़ा। इसी ब्लॉक के गांव भटिउरिया में सायं सात बजे तक वोट डाले गए।
विज्ञापन

खुटार ब्लॉक के ग्राम पंचायत प्रतापपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थक एक- दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। पथराव भी शुरू हो गया। लेकिन पुलिस की मोबाइल टीम ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में स्थिति को नियंत्रित किया। मतदान के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों और बूथों पर डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने एकाधिक बार दौरा किया। दोनों ही अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने का दावा किया।
विज्ञापन

0000
ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत
   खुटार    बंडा    सिंधौली    पुवायां    औसत
 78.99    74.0    78.15    76.29    76.56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें