फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
 देव भूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति की ओर से ओसीएफ के खेल मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन और प्रियांजल ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया। लोकनृत्य एवं लोकगीत श्रेया नेगी, अमीषा तोमर, ईशा, खुशी तोमर, रिया नेगी, पल्लवी चौहान ने प्रस्तुत किया। उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकगीत टुड़की काइंदा विशखे जान्दे दिव्या ने प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। म्यूजिकल चेयर्स में 25 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सुधा रेकवाल प्रथम, राखी द्वितीय, गीता मतोंलिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को गोपाल उपाध्याय की पत्नी ने पुरस्कृत किया। लोकनृत्य व लोकगीत के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण ओसीएफ के कार्य प्रबंधक एडमिन सौरभ सिंह किया। अंत देव भूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राकेश मोहन गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल दत्त जोशी ने किया। इस मौके पर सियाराम, हरीदत्त, जीटीजोशी, वीरेंद्र गौड़, दीवान सिंह, टीकाराम, हरी सिंह थापा, मीरा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें