शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा 11 अक्तूबर को ओसीएफ रामलीला मैदान पर होगा। इसमें शायर नवाज देवबंदी सहारनपुर, पापुलर मेरठी मेरठ, इकबाल अशहर दिल्ली, नदीम फर्रुख कायमगंज, आदिल रशीद दिल्ली, मुमताज नसीम दिल्ली व कवियत्री डॉ.रुचि चतुर्वेदी आगरा, अमन अक्षर इंदौर, राधेश्याम भारती प्रयागराज, आशीष अनल लखीमपुर, रमेश विश्वहार रायपुर छत्तीसगढ़ से शिरकत करेंगे। संवाद