फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अफीम की कीमत के बदले नागालैंड के अली खां ने दिए थे 199 कारतूस

विज्ञापन
आरोपी जावेद के कब्जे से बरामद कारतूस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर क्षेत्र में 199 कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए मोहल्ला बाडूजई निवासी जावेद अहमद उर्फ राजा नागालैंड से कारतूस की खेप लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, जावेद नागालैंड के मादक पदार्थ तस्कर अली खां से अफीम खरीदता था। उसने अफीम के लिए एडवांस दिया था। उसने रुपया लौटाने के बजाय जावेद को कारतूस देकर बिक्री करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसओजी व थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने जावेद को बड़ी ईदगाह स्थित छोटा खुत्बा के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से बैग से 315 बोर के 199 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में जावेद ने पुलिस को बताया कि उसे ये कारतूस नागालैंड के जिला दीमापुर के अली खां ने बेचने के लिए दिए थे।
जावेद की मादक पदार्थ के तस्कर अली खां से मुलाकात दिल्ली में काम करने के दौरान हुई थी। इसके बाद वह अली खां से अफीम खरीदकर बेचने लगा था। वर्ष 2016-17 में दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जावेद व अली खां समेत पांच-छह लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन

उनके कब्जे से करीब 62 किलो अफीम बरामद की गई थी। मामले में दोनों लोग जेल गए थे। दोनों सात साल दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे थे। इसके बाद दोनों छूट गए। बताते हैं कि जावेद ने नागालैंड के अली खां को अफीम खरीदने के लिए कुछ रुपया दिया था। थोड़ा-थोड़ा कर अली खां ने जावेद का काफी रुपया निपटा दिया था।
इस बार अली खां ने रुपये देने के बजाय जावेद को 199 कारतूस दे दिए। कहा कि इन कारतूसोें को बेचकर अपना रुपया ले लेना। जावेद कारतूस बेचने आया था कि उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने जावेद और अली खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जावेद को जेल भेज दिया है।

लाट साहब के जुलूस के बाद नागालैंड जाएगी पुलिस
जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अली खान की तलाश शुरू करेगी। वर्तमान में पुलिस बल की ड्यूटी लाट साहब के जुलूस में लगी है। जुलूस निपटने के बाद अली खां की तलाश में पुलिस टीम नागालैंड जाएगी। आरोपी जावेद को रिमांड पर लेकर मुकदमे से संबंधित और पूछताछ करेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दोनों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें