फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्हागंज में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Mon, 23 Nov 2015 12:01 AM IST
अल्हागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश शोभायात्रा में निकाली गई। रथ में श्यामबिहारी महाराज सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे वृंदावन धाम के कथा वाचक प्रहलाद महाराज भी रथ में विराजमान थे।
विज्ञापन

रविवार को कथा स्थल से शुरू होकर गांव गंज, साहब गौटिया, अल्हागंज आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। उनके ठीक पीछे शोभायात्रा में श्याम बिहारी महाराज और कथावाचक रथों पर सवार थे। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक सुरेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि सोमवार से वृंदावन धाम के कथावाचक प्रहलाद महाराज की कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा की व्यवस्था में अशोक दुबे, नरेश गुप्ता, पवन गुप्ता, वीरेंद्र दीक्षित, श्यामपाल, रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें