फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकर्रा स्कूल में लौटी रौनक

Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार बीएसए का प्रयास रंग ले ही आया। कई दिनों के बाद अकर्रा रसूलपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूल में रौनक लौट आई। मंगलवार को दूसरे दिन की परीक्षा में तमाम छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान के पति माया प्रकाश और खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव सहित शिक्षक घर-घर से बच्चों को बुलाने को गए। इस दौरान राव ने ग्रामीणों और उनके बच्चों को प्रधानाध्यापक मुदित सेठ और मॉडल स्कूल के बारे में सकारात्मक रवैया अपनाते हुए 25 मार्च को बैठक करने का आश्वासन दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान के कहने पर बच्चों ने स्कूल में जाकर शांतिपूर्वक परीक्षा दी। साथ ही मिड-डे मील भी खाया। बच्चों के पहुंचने से विद्यालय का हर कोना खिला-खिला सा नजर आया। ग्राम प्रधान ने कहा कि बच्चों का अहित किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आगे भी  विकल्प खुले हुए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने कहा कि बीएसए और ग्रामीणों के साथ बैठक गांव में मॉडल स्कूल और प्रधानाध्यापक मुदित सेठ की नियुक्ति पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। कहा कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई है उनकी परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।
एनपीआरसी रूफिया खान ने कहा कि मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में 326 बच्चों में से 140 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 323 में से 186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इन सभी बच्चों ने मंगलवार को मिड-डे मील भी खाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्राम प्रधान और शिक्षा अधिकारियों के प्रयास से बुधवार को और अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे।

सभी बच्चे परीक्षा में हो शामिल: मुदित
प्रधानाध्यापक मुदित सेठ ने कहा कि उन्होंने जीवन भर छात्र-छात्राओं के हित में ही काम किया है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए भेंजे। बच्चों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न करें। कहा कि वे कहां रहेंगे यह निर्णय शिक्षा अधिकारियों का है इसलिए सभी धैर्य से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें