फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया बोले- लोकसभा चुनाव में 'पीडीए' ही एनडीए को हराएगा; गठबंधन पर कही बड़ी बात

Fri, 20 Oct 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया' गठबंधन में हलचल मची हुई है। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमें किसी प्रकार के संशय में रहकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर चलेंगे तो एनडीए को हरा पाएंगे। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि एनडीए को हराने के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन

 
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के मैरिज लॉन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर रखा। महंगाई, किसान, युवाओं को जोड़ते हुए कहा कि भाजपा की साजिशों से निपटने के लिए तैयार रहना है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर चलेंगे तो एनडीए को हरा पाएंगे। अखिलेश यादव ने पूर्व में सपा और बसपा के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा बाजी मार ले गई थी। हम बूथ और गांवों में तैयार नहीं थे। 

ये भी पढ़ें- UP: '2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार'; सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

विज्ञापन

'संशय में रहकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए' 
अखिलेश ने सचेत किया कि 2024 के चुनाव में चूक गए तो संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर द्वारा दिया वोट का अधिकार भी हमसे छीन लिया जाएगा। यह अधिकार छिन गया तो सरकार बदल नहीं पाएंगे। परिवर्तन और बड़ा बदलाव नहीं ला पाएंगे। उन्होंने बताया कि 'इंडिया' गठबंधन भारत के चुनाव के लिए है। जब देश का चुनाव आएगा, तब बात की जाएगी। हमें किसी प्रकार के संशय में रहकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाभी है, उनके शहर का यह हाल है। लखनऊ से शाहजहांपुर आते समय रास्ते में हर डिवाइडर पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। सरकारी अस्पताल में गरीबों को दवा नहीं मिल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें