फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होगी बर्खास्त

Wed, 26 Aug 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत बच्चों में कुपोषण मिटाने को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने कटरा, खुदागंज ब्लॉक में गोद लिए गए गांव बैवहा और अकबरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अकबरपुर केंद्र बच्चों से सूना मिलने पर वहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के साथ मुख्य सेविका को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पर सीडीओ ने पाया कि केंद्र बंद होने का समय नहीं होने के बावजूद बच्चे नहीं आए हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। सीडीओ खरे ने इस पर नाराजगी जताने के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सेविका द्वारा सही तरीके से समीक्षा नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने के प्रमाण मिलने पर वहां की मुख्य सेविका को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
इससे पहले, सीडीओ ने समग्र ग्राम बैवहा का निरीक्षण कर वहां के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उस वक्त केंद्र पर 38 बच्चे उपस्थित मिले। पंजीकृत बच्चों के रजिस्टर की जांच से पता चला कि वहां के कुल छह बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में हैं। उन्होंने तीन बच्चों का वजन भी चेक कराया। साथ ही प्रभारी डॉक्टर को गांव में नियमित एएनएम की तैनाती कराकर अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए उनका इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने आईडीबीआई बैंक की ओर से केंद्र को बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने, बैठने की बेंचें, डेस्क, झूले आदि उपलब्ध कराए। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष दुबे ने कहा कि केंद्र की साज-सज्जा के लिए यह सामान दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देशन में चलाए जा रहे कुपोषण हटाओ मिशन के तहत बैंक की ओर से भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें