फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धुंध बढ़ने के साथ जहरीली हुई हवा, बरेली मोड़ का एक्यूआई 312 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में गिरावट के साथ धुंध बढ़ने से वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बरेली मोड़ स्थित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में लगे वायु गुणवत्ता मापक यंत्र के अनुसार, 14 अक्तूबर को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 140 था, जो शनिवार को बढ़कर 312 पहुंच गया। प्रदूषण का बढ़ता स्तर सांस के मरीजों समेत अन्य लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

यंत्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, 14 अक्तूबर को एक्यूआई 140, 15 को 210, 16 को 80, 17 को 130, 18 को 194, 19 को 172, 20 को 236, 21 को 265, 22 को 270, 23 को 290 और 24 अक्तूबर को 312 दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी गई है।
विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट आई है, जिससे धुंध बढ़ गई है। इसके चलते धूल के कण और गैसें वायुमंडल में फंस रही हैं और ऊपर नहीं उठ पा रही हैं। इससे एक्यूआई में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश नहीं होने पर दीपावली के आसपास एक्यूआई 600 के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें