फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब बढ़़ा...फिर बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
जेल रोड पर बारिश से बचने के लिए रेन कोट पहनकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटों में नौ मिलीमीटर बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके बाद भी गन्ना शोध परिषद के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में नौ मिलीबार बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 88 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें