शाहजहांपुर। रात ठंडी और दिन में गर्मी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 46 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।