फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड बेसिक स्कूलों के शिक्षक भी बनेंगे कक्ष निरीक्षक

Fri, 02 Feb 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए तैयारियां युद्ध स्तर चल रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लगाने के लिए शुक्रवार को बीएसए ने भी मोर्चा संभाल लिया। वहीं, दूसरी ओर कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के परिचय पत्र बनाने का काम भी जोरशोर से चल रहा है।

विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार एक ओर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए बेहद परेशान हैं। वहीं उनका सहयोग करने के लिए बीएसए राकेश कुमार ने भी उनके कार्यालय में मोर्चा संभाल लिया। परेशानी की बात यह है कि डीएम के कड़े निर्देशों बाद भी कई केंद्र व्यवस्थापकों ने अभी तक कक्ष निरीक्षकों की डिमांड विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है। इससे कक्ष निरीक्षण कार्य के लिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि बेसिक शिक्षा से कितने शिक्षक बोर्ड परीक्षा के लिए भेजे जाएं। कुछ प्रधानाचार्यों ने तो अपने कॉलेज स्टाफ की भी सूची नहीं भेजी है।
बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि इस बार सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी कक्ष निरीक्षण कार्य के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि परीक्षा में किसी भी दशा में कक्ष निरीक्षकों की कमी न होने पाए। वहीं, दूसरी ओर कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के परिचय पत्र प्रतिहस्ताक्षरित करने का काम भी डीआईओएस दफ्तर में जोरों से चल रहा है। इसके लिए तहसीलवार पटल बनाए गए हैं, ताकि काम समय से पूरा हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें