जीएफ कॉलेज में गोष्ठी में बोलते वक्ता। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विज्ञान एवं तकनीकी के बदलते परिवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एआई एंड फ्यूचर जॉब्स : रिप्लेसमेंट या रिइन्वेशन विषय पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि एआई शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इसके रचनात्मक और जिम्मेदार उपयोग से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सरल और आधुनिक बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी बदलावों को समझकर उसके अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
जीएनओआईटी जिम्स से आए विशेषज्ञ अनुराग सक्सेना ने एआई के विभिन्न अनुप्रयोगों और रोजगार के बदलते स्वरूप की जानकारी दी। कमलेश कुमार वर्मा, अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. रईस अहमद, डॉ. खलील अहमद, डॉ. मसीउल्लाह खान, डॉ. रिफाकत हुसैन, डॉ. मिनहाज आदि मौजूद रहे।