फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन पकड़ने के लिए जल्द चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पिछले बीस दिनों से एक बाघिन की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बाघिन के डर से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा रहे हैं। शनिवार को कटरा के प्रभारी निरीक्षक वन कर्मचारियों के साथ इलाके में गए और ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी। वन विभाग बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाएगा।
विज्ञापन

नगला इब्राहिम गांव के आसपास खेतों पर पिछले 20 दिनों से एक बाघिन ने अपना बसेरा बनाया हुआ है। बाघिन कई जानवरों का शिकार कर चुकी है। बाघिन की दहशत की वजह से लोग दिन में भी अकेले नहीं निकलते हैं। वन विभाग वाले भी ग्रामीणों से खेत पर अकेले न जाने के लिए कह रहा है। वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरों में दो-तीन बार बाघिन कैद हो चुकी है। रात में ग्रामीणों को बाघिन के दहाड़ने की आवाज सुनाई देती है। मीरानपुर कटरा के इब्राहिम नगला गांव में शनिवार को वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मीरानपुर कटरा पुलिस पहुंची और गांव वालों को बाघ से सचेत रहने को कहा। प्रभारी निरीक्षक हरपाल बालियान ने कहा कि लोग बाघिन के क्षेत्र में न जाएं। वन दरोगा अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बाघिन को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा सकता है। बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगेगा या ट्रैंकुलाज करके पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें