फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोरखपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने सराहे खेती में नवाचार के प्रयोग

Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गंगानगर कृषि फार्म पर गन्ना खेती का निरीक्षण करते गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर से आए प्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक आरके सिंह और डॉ.अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने जनपद के प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के गंगानगर कृषि फार्म का निरीक्षण किया और खेती में उनके नवाचार की सराहना की।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने वहां खेती में मशीनीकरण के प्रयोग, गन्ने के साथ अन्य फसलों की सह फसली खेती, मिनी स्प्रिंकलर सेट से सिंचाई, मौसम सूचना संयंत्र, गन्ना की बहुमंजिली पौधशाला, कृषक प्रशिक्षण केंद्र आदि व्यवस्थाएं देखीं और उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कृषि में इन प्रयोगों के लिए प्रगतिशील किसान कौशल को प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों के किसान यहां आकर कृषि फार्म का भ्रमण करें तो वह भी खेती में नए प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकेंगे। कृषि वैज्ञानिकाें ने कहा कि निकट भविष्य में महाराजगंज जनपद के किसानों को यहां भ्रमण कराकर आधुनिक खेती में नवाचार की सफलता के प्रयोग दिखाएंगे। उत्साहवर्धन के लिए फार्म मालिक ने कृषि वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौरव मिश्रा ,विजय मिश्रा, मोहित मिश्रा, रोजा चीनी मिल के कर्मचारी अनिल यादव, अखिलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें