फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के तबादले के विरोध में दिया धरना, रोड जाम

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम के तबादले के विरोध में दिया धरना, रोड जाम
विज्ञापन
निवर्तमान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने भले ही वाराणसी में प्रशासनिक पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी हो, उनके तबादले के विरोध में तीसरे दिन भी जिले में धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गुप्ता ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पुतला छीनकर विफल कर दिया तो उन्होंने समर्थकों के साथ धरना दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीगीरी अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को गुलाब के फूल के साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर डीएम आनंद को जिले में दोबारा तैनाती दिए जाने की मांग की। धरने के समर्थन में पहुंचे भाकपा नेता रामशंकर लाल ने डीएम के तबादले के लिए सपा नेताओं को जिम्मेदार मानते हुए नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन में अतर सिंह राणा, संजीव मिश्रा, विनोद शर्मा, सोनी गुप्ता, सीमा, रचना, मतलूब अली आदि शामिल रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मो. कैफ, फरमान खां, शमशाद खां, बृजेश सिंह, गौतम कंचन, शिवांक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


तहसील में दिया धरना
डीएम के तबादले के विरोध में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकालने के बाद तहसील प्रांगण में धरना दिया और डीएम का तबादला निरस्त कराये जाने की मांग की। नगर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कृष्णकांत दीक्षित तथा बार संघ अध्यक्ष राजीव सक्सेना व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार सिंह अपने साथ तमाम पदाधिकारियों को लेकर धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। समिति के कार्यकर्ता अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शाम तक चले धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये उसे निरस्त कराए जाने की मांग की। इस दौरान भोला मिश्रा, गुल्लू द्विवेदी, प्रतीक सिंह, अमित दीक्षित, आशीष दीक्षित, आलोक शुक्ला, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

लगाया जाम
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के हुल्लापुर, मऊरसूलपुर, रघुनाथपुर, बेलाखेड़ा के ग्रामीणों ने हुल्लापुर चौराहा पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम में तमाम वाहन फंसे रहे। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर जाम लगा रहे लोगों को समझाया। पुलिस ने लोगों के हाथ से पुतला भी छीन लिया। बाद में ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में मानवाधिकार के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश यादव, विकास यादव, अवनीश यादव, संतलाल वर्मा, अजय लोधी, शिवपाल वर्मा, रामनरेश, कल्लू यादव, गंगा सागर,तोता राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000
इन सबने भी उठाई विरोध की आवाज
डीएम आनंद के तबादले के विरोध में अन्य कई संगठनों ने भी आवाज उठाई। दुर्गम नाट्य संस्था के सचिव तनवीर खां, राष्ट्रीय शक्ति दल की नगर अध्यक्ष संगीता वाजपेयी ने उनकी सराहना की। आम आदमी पार्टी की बैठक में जिला सचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन ने डीएम आनंद के तबादले में सपा नेताओं की भूमिका की भर्त्सना की। बैठक में अपूर्व अगिभनहोत्री, असद उल्ला खां, बीडी शर्मा, आफताब सिद्दीकी, राजीव यादव आदि मौजूद रहे। जलालाबाद सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डीएम आनंद को यहां भेजे जाने की मांग की। 

डीएम के तबादले के विरोध में पुतला फूंकने वाले भाजपाइयों पर नामजद रिपोर्ट
 पुलिस ने निवर्तमान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के तबादले के विरोध में रोड जामकर सरकार का पुतला फूंकने वाले डेढ़ दर्जन भाजपाइयों को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इससे भाजपाइयों में खलबली मची हुई है। थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने मौके पर जांच पड़ताल कर रोड जाम कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने वालों में भाजयुमो के मंडल महामंत्री मोहित प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, कोषाध्यक्ष डा. तरूण कुमार, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा नेता दिनेशचंद्र मिश्र, सुनील सिंह, अंचल दीक्षित, सत्येंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, मधुर कुमार, त्रिलोकीनाथ पांडेय,राजकुमार सिंह,मुन्ना बकील, रजत गुप्ता, विजय राठौर,बबलू शुक्ला,शिवम प्रताप सिंह,रामबहादुर व विजय गुर्जर सहित आठ दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध रोड जामकर जनसामान्य को क्षति पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, समूह बनाकर शांति भंग करने तथा 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें