फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद पुरवाई ने बढ़ाई सर्दी... आज कोहरे के आसार

Sun, 29 Dec 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देर रात हुई बारिश और शनिवार सुबह से चली ठंडी पुरवाई ने सर्दी बढ़ा दी है। हालांकि, बादल छाए रहने से रात में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस और दिन में हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

थर्मामीटर का पारा उछलने के बावजूद जनजीवन को सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान का असर शाम से आसमान में छाए बादलों के घिरने के साथ दिखने लगा। रात 11 बजे के बाद से बूंदाबांदी होने लगी।
सुबह तक 0.4 मिमी वर्षा ने माहौल में ठंडक बढ़ा दी। दिन में नौ बजे तक बादल छाए रहने से धूप भी कम निकली। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल दोपहर तक चला। बाद में सूरज बादलों की ओट में छिपा तो सर्दी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक आज भी सामान्य से दस मिलीबार कम रहा। बताया कि शाम से बादल छाए रहने के कारण तापमान बढ़ा है, लेकिन वायुदाब में गिरावट बनी रहने से रविवार को भी सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

हवा की गति में कमी आने पर रविवार सुबह हल्का कोहरा हो सकता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें