फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वारदात के बाद डीजे पर नाचते रहे हत्यारोपी...पैंट पर खून के दाग देखकर हुआ शक

विज्ञापन
निगोही में अमित की हत्या के बाद एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमित की हत्या के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश नहीं की। वे वापस शादी समारोह में आए और डीजे पर डांस करने लगे। पैरों में लगी मिट्टी और पैंट पर खून के धब्बे देखकर लोगों को शक हुआ। इसके बाद जब अमित की हत्या की बात फैली तो लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जेवां मुकंदपुर गांव निवासी उमेश की बेटी की शादी में आए लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निकूमपुर गांव निवासी अमित की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में एक महिला से संबंध होने के कारण अमित की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इसे जांच का हिस्सा बता रही है।
हत्यारोपी अमित के फुफेरे साले हैं। दोनों भाई पहले से ही पूरी योजना बनाकर आए थे। शादी समारोह में आए हत्यारोपियों ने कार से उतरते ही सबसे पहले अमित के पैर छूए, फिर गले लगाया। थोड़ी देर बात की और उसे चकरोड पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

शादी समारोह में अमित के न दिखने पर उसके चाचा ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच करीब 45 मिनट तक नदारद रहने के बाद दोनों हत्यारोपी वापस आ गए। डीजे पर डांस करने लगे तो लोगों की नजर नीचे पैरों में लगी मिट्टी व पैंट पर लगे खून के दाग पर गई। लोगों को शक हुआ तो साथ में गए अमित के बारे में पूछताछ की।
इस पर दोनों लोग सही जवाब देने की जगह वरगलाने की कोशिश करने लगे। इस बीच तलाश करने पर अमित का शव मिल गया तो लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दामाद की हत्या की सूचना पर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सभी खाना-पीना छोड़कर अपने-अपने घरों को जाने लगे। परिजनों ने पुलिस को हत्यारोपियों को सौंप दिया।
इधर, एक चर्चा यह भी है कि हत्या की वजह रुपयों का लेनदेन रही। अमित की हत्या के बाद आए परिजन किसी के द्वारा लिए 50 हजार रुपये की बात कर रहे थे, लेकिन यह रुपया किसने-किसको दिया। इस पर चुप्पी साध ली और वहां से चले गए।
वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

हत्यारोपी बोले- चलो तुम्हारे पापा ने तुम्हें बुलाया है
परिजनों ने बताया कि अमित की हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी शादी समारोह में वापस आए। अमित के बेटे केशव से बोले- चलो तुम्हारे पापा ने तुम्हें बुलाया है। उनकी इस बात पर संदेह हुआ तो लोगों ने केशव को उनके साथ जाने नहीं दिया, वरना उसके साथ भी कोई अनहोनी हो सकती थी।

पुलिस को माइकल की तलाश
अमित हत्याकांड में एक तीसरा नाम माइकल का भी सामने आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक से अभिषेक व अमन गए थे। दूसरी बाइक से माइकल नाम का युवक गया था, जो वापस शादी में नहीं आया। परिजनों ने बताया कि अमित के करीब 24,500 रुपये व मोबाइल नदारद है। चचेरी सास अनीता ने बताया कि अमित सोने की चेन और अंगूठी पहने था। वह भी नहीं मिला है।

पत्नी की डिलीवरी के दौरान हुई थी मौत
परिजनों ने बताया कि अमित का 12 वर्षीय एक बेटा केशव है। करीब चार साल पूर्व दूसरे बच्चे की डिलीवरी के दौरान अमित की पत्नी सोनी की मौत हाे गई थी। अमित ने दूसरी शादी नहीं की थी। परिजनों ने बताया कि अमित परिवार का सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। अमित के पिता की मौत हो चुकी है। अमित की मौत से उसकी मां मीरा देवी, भाई मोहित व बहन मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
मातम में बदलीं शादी की खुशियां...खाना छोड़कर चले गए रिश्तेदार
अमित चचिया ससुर उमेश की बेटी किरन के शादी समारोह में आया था। अमित की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख रिश्तेदार खाना छोड़कर चले गए। इसके बाद सुबह चार बजे फेरे डलवाए गए। आननफानन में विदा भी कर दी गई।

निगोही में अमित की हत्या के बाद एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। स्रोत: मीडिया सेल- फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।

निगोही में अमित की हत्या के बाद एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। स्रोत: मीडिया सेल- फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें