फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद जीतने वाला ही सिकंदर

Thu, 07 Jan 2016 08:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के तमाम दावों के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अप्रत्याशित हार का सामना करने वाले सपा खेमे में अभी हौसला डिगा नहीं है। नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि राजनीति में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन सिकंदर वही कहलाता है जो हारकर जीतता है। वक्त आने पर सपा फिर जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बनाए रखने पर काम जारी है।  
विज्ञापन

बता दें कि मतदान के दो दिन पहले से सपा के तमाम नेता अपनी प्रत्याशी नीतू सिंह को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटे। हाईकमान द्वारा जिला प्रभारी नामित किए गए राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने भी बुधवार शाम से ही जिला मुख्यालय पर आकर एक होटल में डेरा डाला। राज्यमंत्री समेत सपा के एक कद्दावर नेता के आवास पर समर्थक वार्ड सदस्यों की परेड का दौर चला।
भीतरघातियों की भूमिका को लेकर सवाल किए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाईकमान को चुनाव परिणाम की रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं से हार के कारणों की समीक्षा करके जो भी निर्देश मिलेगा, उसी के अनुरूप आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें