तिलहर। बाइपास स्थित ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। पीछे से लगी टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी संजीव कुमार अग्रवाल बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कार से पत्नी मधु अग्रवाल, बेटी सहरा अग्रवाल और चालक समेत पांच लोगों के साथ हल्द्वानी से घर लौट रहे थे। बाइपास स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार के ओवरटेक करने के दौरान लगी टक्कर से उनकी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि जेसीबी से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।