फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की स्कूटी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में स्कूटी व मोबाइल चोर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से तीन स्कूटी चोरी करने के बाद यहां बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में आए तीन युवकों को पुलिस ने सोमवार रात दबोच लिया। उनके पास से तीन स्कूटी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड रेलवे फाटक शाहबाजनगर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन स्कूटी पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका। उनसे वाहन के कागज मांगे, लेकिन तीनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला के शास्त्रीनगर से तीनों स्कूटी चोरी की थीं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया शिवम निवासी मोहल्ला तलैया नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद व लक्ष्य निवासी दिनरा मिर्जापुर धनैटा फाटक थाना मीरगंज बरेली व रिंकू निवासी सिरकी दम्मू थाना सहसवान बदायूं का रहने वाला है। तीनों वर्तमान में दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उन्होंने एक स्कूटी को तीन माह पहले ही चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें