शाहजहांपुर में मदरसा नुरुल हुदा में निरीक्षण करते आंतरिक सचल दल। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी आलिम, कामिल और फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 326 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
सुबह पहली पाली आठ बजे से शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पंजीकृत 842 छात्र-छात्राओं में 598 विद्यार्थी उपस्थित हुए। जबकि, 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 764 में 682 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 82 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने परीक्षा केंद्र जीजीआईसी तिलहर, मदरसा नुरुल हुद बिजलीपुरा का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में एजेड खान कॉलेज, मदरसा जामिया फातिमा का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में कोई छात्र-छात्रा नकल करते हुए नहीं पाया गया।
कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझे केंद्र
-परीक्षा के पहले दिन एजेड खान कॉलेज में दो कक्ष महिला निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बड़ी संख्या में छात्राएं होने के बाद भी दो महिला कक्ष निरीक्षक होने से सेंटर में दिक्कत आई। दूसरी पाली में एक महिला कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंची। इसी तरह चकझाऊ कॉलेज में महिला कक्ष निरीक्षक की कमी रही।
-मदरसा बोर्ड की परीक्षा पहले दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गईं। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। सेंटरों पर मांग के अनुरूप कक्ष निरीक्षक उपलब्ध कराए गए हैं।
मोहम्मद खालिद, डीएमओ