फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराने के बाद जल उठी बोलेरो

Sat, 18 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद जल उठी बोलेरो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बोलेरो असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। टकराने के बाद बोलेरो में आग लग ई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के करीब चार बजे हुआ। मेरठ की एक डेयरी मिल्क कंपनी की बोलेरो मेरठ से लखनऊ जा रही थी। नेशनल हाइवे स्थित लाल पंप के निकट अचानक बोलेरो असंतुलित होने के बाद रोड किनारे जाकर पेड़ से टकराई और फिर पलट गई। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई। इससे कार में सवार चालक इरफान निवासी सीतापुर, अजय, अतुल, राजीव, और अभिषेक घायल हो गए। उनकी चीखें सुनकर तमाम राहगीर इकट्ठे हो गए। पुलिस की सूचना पर तिलहर से दमकल मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बोलेरो बुरी तरह जल चुकी थी। हादसे में घायल अतुल और अजय को इलाज के लिए बरेली भेजा गया। बाकी तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें