फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत

Sat, 18 Jun 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
विज्ञापन
पीछे चल रहे वाहन को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने के कारण उस पर बैठे दो भाई दबने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शुक्रवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी त्रिलोचन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह और 14 वर्षीय पुत्र सरबजीत सिंह बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए थे। देर शाम वापस आते समय पीछे चल रहे एक वाहन को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर खाईं में पलट गया। जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों को शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण सरबजीत को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सरबजीत पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। घायल जितेंद्र का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें