फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरेराह छेड़खानी कर छात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर डाले

Thu, 02 Jan 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कॉलेज की छात्रा से सरेराह छेड़खानी कर निजी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। शादी तय होने पर मकान पर पत्थर फेंककर डराया। एसपी के आदेश पर चौक कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती का नंबर लेकर युवक कॉल व मेसेज करने लगा, जब उसने बात करने से इन्कार किया तो रास्ते में रोककर उसने सरेराह छेड़खानी कर दी। इस बीच उसने मोबाइल से फोटो खींच लिए। चेतावनी दी कि बात नहीं करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वह डाल देगा। पीड़िता ने परिवार की बदनामी के डर से वह बात करने लगी। उसने ब्लैकमेल करते हुए कई जगह बुलाया और फोटो खींच लिए। परेशान होकर छात्रा ने बात करना बंद कर दिया।
इससे नाराज होकर उसने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर दिए। पीड़िता ने बताया कि कॉल कर फोटो हटवाए। उसने शादी तय होने की बात बताई तो आरोपी भड़क गया। उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया। गुस्से में आकर मकान पर ईंट-पत्थर फेंककर खिड़की के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी करन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
होमगार्ड पर अश्लीलता करने का मुकदमा दर्ज
रोजा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने होमगार्ड पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि होमगार्ड राजेश अकेले देखकर उससे अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है। सात दिसंबर की शाम को आरोपी घर में अकेला देखकर घुस आया और जबर्दस्ती करने लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें