मदनापुर क्षेत्र के कई गांवों के पास से होकर गुजरी बहगुल नदी से निकले मगरमच्छ ने एक ग्रामीण की भैंस पर हमले के बाद से काफी दहशत में है। ग्रामीणों ने मगरमच्छों को पकड़वाए जाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।
बहगुल नदी किनारे बसे गांव लहसड़ी के राजवीर, जब्बलपुर के छेदालाल, जल्लापुर के मेंबर पाल, नौसारा के ओमवीर आदि मगरमच्छ देखे जाने की बात कह रहे हैं। इन ग्रामीणों कहना है कि पहले कभी मगरमच्छ नहीं देखे गए। अंदाजा है कि पानी छोड़े जाने के दौरान यह नदी में आ गए। सोमवार को गांव कल्याणनगरा के लाल बाबू की भैंस नदी के किनारे खेत में घास चर रही थी। बताते हैं कि इस दौरान वहां मौजूद मगरमच्छ ने उस पर झपट्टा मारा, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब मगरमच्छ को देखा तो शोर मचा दिया, जिससे भैंस बच गई और मगरमच्छ नदी में चला गया। ग्रामीणों के अनुसार मौजूदा समय नदी में तीन मगरमच्छ हैं, जिनमे एक दस बारह फिट लम्बा बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छों को लेकर वे लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़वाए जाने की मांग प्रशासन से की है।