फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो लाख रुपये पेशगी लेकर दूसरे के नाम कर दिया प्लाॅट का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। ग्वार गांव की राधा देवी से गांव के एक युवक ने अपने प्लाॅट का आठ लाख रुपये में सौदा तय कर उनसे दो लाख रुपये पेशगी ले लिए, लेकिन बाद में प्लाट का एक अन्य के नाम बैनामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राधा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च 2021 को गांंव के युवक से प्लाॅट का सौदा तय किया था। सौदे के दौरान उन्होंने दो लाख रुपये पेशगी कई लोगों की मौजूदगी में दिए। छह लाख रुपये बकाया रहे। भुगतान के बाद प्लॉट का बैनामा कराने के लिए बार-बार कहती रहीं, लेकिन युवक टालमटोल करता रहा। बाद में युवक ने प्लाट का बैनामा एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें