फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक बाह बाद फिर खोदा जेल मार्ग, झेलो मुसीबत

Sun, 11 Feb 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद जेल रोड को एक माह बाद फिर से खोद डाला गया। अब यहां क्षतिग्रस्त और जर्जर पानी की पाइप लाइन को बदला जा रहा है। शनिवार को बेरिकेडिंग लगाकर अचानक खोदाई होने से अंटा चौराहे के पास जाम लग गया। इससे शहरवासी परेशान होते रहे।
विज्ञापन

एक महीना पहले डॉ. गेरा अस्पताल के सामने सड़क की खोदाई की गई थी। इस दौरान यहां सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया था। यहां सड़क डालने का काम बाकी था। धूल उड़ने से क्षेत्रवासी काफी परेशान थे। शनिवार को इसी जगह पर फिर से खोदाई शुरू कर दी गई। करीब दो से तीन फुट तक सड़क के किनारे गड्ढा खोद दिया गया। उसकी मिट्टी सड़क पर डाल दी गई। इस कारण निकलने के लिए काफी कम जगह बची। जानकारी करने पर पता चला कि सीवर लाइन की खोदाई के दौरान जो पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, उसे अब पूरा बदला जा रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि जब एक बार खोदाई की गई थी तब ही इसे क्यों नहीं बदला गया। अब बार-बार खोदाई से स्थानीय लोगों के साथ यहां से रोजाना गुजरने वालों को फिर वही दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में जल निगम के अभियंता विनय शाक्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को हटाकर उसे जोड़ने के लिए जिस मैटेरियल का प्रयोग होता है, वह उस वक्त मिला नहीं था। इसलिए एक माह पूर्व काम नहीं करवाया गया। सामान मिलने के बाद शनिवार को काम शुरू करवाया गया। रविवार को संभवत: काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क से बेरीकेडिंग हटवा दी जाएगी।
विज्ञापन



-

अंटा से अंजान चौकी मार्ग पर गलियों में हुई खोदाई



-अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग पर गलियों में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई हुई। खोदाई के बीच से ही वाहन चालकों व राहगीरों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ा। यहां सीवर लाइन के पाइपों को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। खोदाई की वजह से घंटाघर मार्ग पर भी जाम लग गया।





निशात से बहादुरगंज पचराहा मार्ग पर हुई कीचड़


- निशात टॉकीज से बहादुरगंज पचराहा मार्ग पर भी सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जहां पर काम पूरा हो गया है वहां पर गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली गई थी। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी डाला गया, जिससे कीचड़ हो गई। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें