पुवायां क्रिकेट लीग की विजेता टीम केबी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी ट्राफी के साथ। संवाद
पुवायां। सूर बाबा मैदान पर खेली जा रही पुवायां क्रिकेट लीग में केबी स्पोर्ट्स क्लब ने स्पार्टा इलेवन को हराकर ट्राॅफी जीत ली। विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ ही तमाम पुरस्कार दिए गए।
शनिवार काे केबी स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अमन के 18 गेंदों पर 65, अभिषेक के छह गेंदों पर 32 और अंग्रेज सिंह के 21 गेंदों पर 29 रन की मदद से टीम ने 15 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए। स्पार्टा इलेवन के खिलाड़ी मिलन और सचिन ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी स्पार्टा इलेवन की टीम 168 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। चंचल और कन्हैया ने 33-33 रन बनाए। केबी स्पोर्ट्स क्लब के अमन ने पांच और विष्णु ने तीन विकेट लिए। अमन को मैन ऑफ द फाइनल घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लेने पर अरविंद विशु को बॉलर ऑफ टूर्नामेंट, दीपक शुक्ल को 199 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। 169 रन बनाने, दो स्टपिंग करने और नौ कैच पकड़ने वाले रविंद्र को मैन ऑफ दि सिरीज घोषित किया गया।
विजेता टीम को ट्रॉफी अर्पित गुप्ता और विजयपाल सिंह ने और उप विजेता टीम को ट्राफी बलराम सिंह और हरेंद्र सिंह ने प्रदान की। फाइनल मैच में अंपायरिंग विशाल तिवारी, गोविंद अवस्थी ने, स्कोरिंग सन्नी सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता ने और कमेंटरी अक्षय, गौरव, अंकित ने की।