सात वर्षीय अधिराज ने बिजली समस्या पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संदेश भेजा। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार घंटे में विद्युत परिवर्तक बदला गया, बिजली बहाल हुई। बच्चे ने आभार प्रकट किया।
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली न आने पर सात वर्ष के यू-ट्यूबर अधिराज उर्फ छोटा पैकेट ने डीएम को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। डीएम के निर्देश पर चार घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलावकर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
कलान के परौर क्षेत्र के ककोड़ा गांव में लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को विद्युत आपूर्ति में परेशानी हो रही थी। छोटा पैकेट के नाम से मशहूर अधिराज ने मंगलवार को धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संबोधित एक वीडियो बनाया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से क्षेत्रवासियों की कठिनाइयां बताईं। साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने की अपील भी की। समस्या का समाधान होने के बाद बच्चे ने डीएम का आभार प्रकट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।