फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोताखोरों ने नदी से निकाला अफजान का मोबाइल

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने खन्नौत नदी से अफजान का मोबाइल ढूंढ़ निकाला। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने अफजान का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपियों के खिलाफ मोबाइल का डाटा अहम सुबूत साबित होगा। पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजेगी।
विज्ञापन

13 फरवरी को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी सरताज के बेटा अफजान (18) का गोली लगा शव रोजा थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ले में संजय सरस्वती इंटर कॉलेज के पास खन्नौत नदी के किनारे मिला था। एसओजी और रोजा पुलिस ने रिंग रोड पर सल्लियां गांव को जाने वाले रास्ते पर रविप्रकाश जाटव, गौरव कुमार राठौर, अजय कनौजिया, सचिन कुमार और सोनू उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था। इन्हीं लोगों ने सट्टे में जीते रुपये के लेन-देन के विवाद में अफजान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरव ने पुलिस को बताया था कि हत्या के बाद उन लोगों ने अफजान का मोबाइल खन्नौत नदी में फेंक दिया था। बुधवार को भी रोजा पुलिस ने तीन गोताखोरों को नदी में उतारा था लेकिन घंटे भर की कवायद के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। बृहस्पतिवार को गोताखोर फिर से नदी में कूदे। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद गोताखोर नदी से मोबाइल निकाल लाए। पुलिस के मुताबिक मोबाइल आरोपियों के खिलाफ अहम सुबूत है। इसका डाटा आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत करेगा। रोजा थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि अफजान का मोबाइल मिल गया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें