फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता आठवीं तक और कक्षाएं चला रहे बारहवीं तक की

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। आठवीं की मान्यता लेकर बारहवीं तक स्कूल चलाने वाले संचालक के यहां से जब नौवीं की छात्रा के बृहस्पतिवार अपहरण का शोर मचा तो संचालकों में खलबली मच गई। पहले तो प्रबंधन ने रजिस्टर से छात्रा का नाम मिटाने की कोशिश की लेकिन जब पोल खुल गई तो शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी घर से एक किमी दूर स्कूल गई थी। स्कूल की आठवीं तक मान्यता है लेकिन वहां इंटर तक पढ़ाई होती है। दोपहर बाद छात्रा अचानक स्कूल से लापता हो गई और उसने अपने पिता को मेसेज भेजकर अपहरण होने की सूचना दी। मगर पुलिस ने उसे एक युवक के साथ खुटार के तिकुनियां चौराहे से बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को बयानों के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। वहीं, 12वीं तक कक्षाएं संचालित होने की पोल खुलने पर कार्रवाई के डर से शुक्रवार सुबह स्कूल प्रबंधक ने कक्षा 9-12 के छात्र छात्राओं को छुट्टी बताकर वापस भेज दिया। वहीं, एसओ तेजपाल सिंह का कहना है कि छात्रा के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
आठवीं की मान्यता पर 12वीं तक की कक्षाएं कैसे संचालित हो रही हैं, इसकी जानकारी डीआईओएस ही दे सकते हैं। - राकेश कुमार, बीईओ खुटार
स्कूल आठवीं तक का है तो कार्रवाई बीएसए के स्तर से ही होनी चाहिए। अगर बीएसए हमें कार्रवाई की संस्तुति करके भेजेंगे तो उसका संज्ञान लिया जाएगा। - पंकज पांडेय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें