फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एई ने दी तहरीर

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में दुकानदारों को नोटिस देते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी के गोल चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई के लिए आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता हेमंत राज ने मंगलवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी है। इसके साथ ही उन्होंने तहरीर की प्रतिलिपियां अवैध दुकानों पर भी चस्पा करा दी हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के दूसरे गोल चौराहे के पास परिषद की भूमि पर करीब बीस लोगों ने अवैध कब्जा कर कर वहां अस्थायी दुकानें बना ली हैं। इससे कॉलोनी के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहां की एक दुकान पर शराबियों का जमावड़ा लगने से महिलाओं के साथ आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं।
मामले में पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने परिषद के अधिशासी अभियंता से शिकायत की थी। सहायक अभियंता हेमंत राज के अनुसार अवैध कब्जेदारों को पहले भी सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई का निर्णय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें